You are currently viewing शहर के इस क्षेत्र में मिले दो शव,फैली सनसन-Bikaner News

शहर के इस क्षेत्र में मिले दो शव,फैली सनसन-Bikaner News

Bikaner News 
राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर
बीकानेर शहर में दो शव एक साथ मिलने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के सेक्टर नंबर दो की है। जहां पर एक घर में दो युवकों के शव मिले है। शव मिलने की सूचना के साथ ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गयी। जानकारी के अनुसार सेक्टर नंबर दो के एक घर में आसपास के लोगों को दुर्गंध आई। जिसके बाद शव का पता लगा है।
बताया जा रहा है कि दोनों शव करीब दस दिन पुराने है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जाँच में जुटी है। प्रथम दृष्ट्या मौत का कारण नशे की ओवरडोज बताया जा रहा है। मौके पर एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी, सीओ श्रवणदास, थानाधिकारी धीरेन्द्र ङ्क्षसह सहित पुलिस टीम के साथ मौजूद है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार यह घर धमेन्द्र नाम के व्यक्ति का है। फिलहाल पुलिस टीम जांच में जुटी है।