congress news
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रभारी शिमला नायक के आदेशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली दोनों विधानसभाओं बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम के 11-11 मंडल अध्यक्षों में से पूर्व में 19 मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिए थे। आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने बाकी बचे पश्चिम विधानसभा के तीन मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि बीकानेर पश्चिम के बाकी बचे तीन मंडल अध्यक्ष जो घोषित किए वे निम्नानुसार है।
जिनमें चोपडाबाड़ी मंडल में हंसराज विश्नोई,सुजानदेसर मंडल में बाबूलाल मेघवाल और सर्वोदय बस्ती मंडल में नंदराम गोदारा को नियुक्त किया है।
