राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बंदूक और छुरे के साथ पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अलग-अलग थाना क्षेत्र में की गयी है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम ने पूगल रोड़ ओवरब्रिज के नीचे कार्रवाई करते हुए मो. सामी को अवैध चाकू(छुरे ) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं पांचू पुलिस टीम ने सैंगाल धोरा रोही में कार्रवाई करते हुए 40 वर्षीय करणी ङ्क्षसह को अवैध एमएलगन बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment