राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला की मौत के बाद हंगामा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर से जुड़ी है। जहां पर महिला की मौत के बाद परिजनों ने गलत इंजेक्शन का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जानकारी केअ नुसार निजी क्लिनिक पर कपाउंडर द्वारा महिला को इंजेक्शन लगाया गया है। उसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ी गई और मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर जांच में जुटी है। वहीं दूसरी और सीएमएचओ पुखराज साध ने बातचीत करते हुए बताया कि ऐसी खबर मिली है। जिसके बाद संबधित कपाउंडर को एपीओ कर दिया गया है। में खुद मौके पर जा रहा हूं।