राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद अब पंजाब में हलचल तेज हो गयी है। जिसके बाद कांग्रेस ओर आप में अंदरूनी हलचल तेज हो गयी हे। पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा है कि आम आदमी पार्टी के 30 विधायक उनके संपर्क में हैं। इसी बीच आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों को दिल्ली बुलाया है। वे मंगलवार सुबह 11 बजे कपूरथला भवन में सभी विधायकों से मिलेंगे।
सीएम भगवंत मान और सभी मंत्री भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इसी वजह से पंजाब सरकार की 10 फरवरी को होने वाली कैबिनेट मीटिंग भी टाल दी गई। पंजाब में 2022 में सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे, इसमें आप ने 92, कांग्रेस 18, भाजपा 2, शिरोमणि अकाली दल 3 और बसपा 1 सीट जीती थी। हालांकि आप के प्रवक्ता नील गर्ग का कहना है कि दिल्ली में पार्टी की रूटीन मीटिंग होने जा रही है। यह पार्टी ने तय करना है कि मीटिंग चंडीगढ़ में करनी है या दिल्ली में।