कांग्रेस ने आप के साथ किया खेला,हिसाब हुआ चुकता,आप को भेजा छुट्टी पर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दिल्ली विधानसभा के परिणामों के बाद अब कांग्रेस आप पर हमलावर है। लगातार कांग्रेसी नेता आप को भाजपा की बी टीम बता रहे है। वहीं दूसरी और आप के नेता दोनो राष्ट्रीय दलों के एक साथ होने की दुहाई दे रहे है। वहीं आंकड़ों पर गौर करे तो कांग्रेस ने कई राज्यों में हुए नुकसान की भरपाई दिल्ली से कर दी है। राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व प्रभारी रघु शर्मा ने परिणाम के बाद करारा हमला बोलते हुए कहा कि, केजरीवाल जी, यह जानते हुए भी कि आप गुजरात, गोवा, उत्तराखंड और हरियाणा में नहीं जीत रहे हैं, फिर भी आपने भाजपा को फ़ायदा पहुंचाने के लिए चारों राज्यों में विधानसभा का चुनाव लड़ा और कांग्रेस को हराने का काम किया। लेकिन आज उसी भाजपा ने आपको दिल्ली में हराकर आपको आईना दिखा दिया है। आज भाजपा ने अपनी ‘बीÓ टीम को परमानेंट छुट्टी पर भेज दिया है। रघु शर्मा बोले कि बोया पेड़ बबूल का, तो आम कहां से पाए
बता दें, इस चुनाव के परिणाम में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। इधर, कांग्रेस से जुड़े पॉलिटिकल एक्सपर्ट बता रहे हैं कि अंदरखाने पार्टी की रणनीति काम कर गई, क्योंकि पहले कई राज्यों में हए चुनावों में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचाया था। जैसे गुजरात, पंजाब और हरियाणा में कांग्रेस के कई नेता आम आदमी पार्टी के चुनाव लडऩे से कम मार्जिन से हार गए थे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने पुरानी हार का बदला ले लिया है। अब देखने वाली बात होगी कि आप पार्टी हार के लिए किसे जिम्मेदार ठहराती है।
गौरतलब है कि इन चुनाव परिणाम में 14 सीटों पर आम आदमी पार्टी की हार का अंतर, कांग्रेस को मिले वोटों से कम है। यानी अगर आप और कांग्रेस का गठबंधन होता, तो दिल्ली में गठबंधन की सीटें 37 हो जातीं और बीजेपी 34 सीटों पर सिमट सकती थी। बहुमत के लिए 36 सीटें चाहिए। बता दें, विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 48 सीटें हासिल कीं हैं। वहीं, आप के हिस्से केवल 22 सीटें आई और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!