शहर की सड़कों पर गबर,सांभा और मोंगबो कर रहे हैं सावधान

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर की सड़कों पर गबर,सांभा और मोंगबों आमजन को सावधान कर रहे है। जीं हां ठीक पढ़ा आपने। बीकानेर में इन दिनों शहर की सड़कों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगे हुए है। जिन पर सोले फिल्म के गबर,सांभा की तस्वीरों के साथ कुछ डॉयलाग भी लिखे हुए है। वहीं कई जगह पर बॉलीवुड के अभिनेता रहे अमरीश पुरी के पोस्टर भी मोंगबों के रूप में लगे हुए। जो कि आमजन को सावधान रहने के लिए निर्देश दे रहे है। दरअसल इस बार परिवहन और सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यह पोस्टर लगाए है। जिसमें गबर सांभा से पुछ रहा है कि अरे ओ…सांभा कितना जुर्माना रखा है बिना हेलमेट में वाहन चलाने पर। सांभा का जवाब आता है जी सरकार 1000 रूपए…. ये पोस्टर एक बार फिर शोले फिल्म के डॉयलाग को भी याद दिला रहे हैं। बता दे कि सड़क सुरक्षा अभियान जारी है और आमजन से हेलमेट पहनने,सीट बैल्ट लगाने और यातायात नियमों के पालन करने का आग्रह किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!