राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर में उत्कृष्ट परिणामों के लिए पहचानी जाने वाली संस्था सुरज बाल बाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय का आज वार्षिकोत्सव है। जिसे कलरव-2025 का नाम दिया गया है। आज दोपहर तीन बजे से माखण भोग में आयोजित किया जाएगा। जिसको बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों में भी काफी उत्साह है। कार्यक्रम के लिए शिक्षण संस्था से जुड़े शिक्षकों ने पुरी तैयारियां कर ली है। इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा बीते वर्ष विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन करने वाली होनहार प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। 12वीं कक्षा में 98 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाली छात्रा को कार वहीं दो अन्य विद्यार्थियों को बाइक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में अनेक नन्हे कलाकार रंगारंग और सांस्कृति प्रस्तुतियां देंगे। बता दे कि बीते 43 वर्षो से सुरज बाल बाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय सामाजिक सरोकार के साथ बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अनवरत लगा हुआ है। इस कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में नगर विधायक,पुलिस के कप्तान सहित शहर की अनेक विभूतियां पहुंचेगी।
