You are currently viewing दो पूर्व सीएम की सियासी बयानबाजी

दो पूर्व सीएम की सियासी बयानबाजी

गहलोत ने आप को बताया विपक्ष तो केजरीवाल बोले कांग्रेस की पार्टनर है बीजेपी
राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। दिल्ली में चुनावों की घोषणा के साथ सियासी बयानबाजी शुरू हो गयी है। इंडिया ब्लॉक के दो दलों के नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए सियासी वार-पलटवार किया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक-दूसरे पर भाजपा के पार्टनर होने का आरोप लगाया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने आम आदमी को विपक्षी पार्टी बताया। इसके बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गहलोत पर पलटवार किया है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा कि, श्री गहलोत जी। आपने साफ़ कर दिया कि दिल्ली में आप कांग्रेस का विपक्ष है। बीजेपी पर आप चुप रहे। लोगों को भी यही लग रहा था कि कांग्रेस के लिए आप विपक्ष है और बीजेपी पार्टनर है।
उन्होंने कहा कि लोगों का भी यही मानना था कि बीजेपी और कांग्रेस मिलकर “आप” के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ रहे हैं। अभी तक आप दोनों के बीच ये सहयोग चोरी छिपे था। आज आपने इसे सार्वजनिक कर दिया। इस स्पष्टीकरण के लिए दिल्ली की जनता की और से धन्यवाद।