राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डिजीटल होती दुनिया में व्हाट्सअप आम दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। हर इंसान अपने दिन में कई मर्तबा व्हाट्सअप का उपयोग अपने नौकरी,पेश के लिए कर रहा है। लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से वॉट्सऐप पर ग्रुप भी बना लेते हैं। जिसमें कई लोगों को जोड़कर सभी अपनी बात को रखते हैं। लेकिन एक ऐसा भी देश है।
जिसने व्हाट्सअप को लेकर लाइसेंस और फीस भी तय कर दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिम्बाब्वे की सरकार ने एक नए नियम की घोषणा की है जिसके तहत अब सभी वॉट्सऐप ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर को जिम्बाब्वे के पोस्ट और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी के साथ रजिस्टर कराना होगा और अपने ग्रुप को चलाने करने के लिए लाइसेंस लेना होगा। यह घोषणा जिम्बाब्वे के इंफॉर्मेंशन, कम्युनिकेशन टेक्नोलजी, पोस्टल और कूरियर सर्विसेस मिनिस्टर टाटेंडा मावेटेरा ने की है। लाइसेंस की कीमत कम से कम 50 डॉलर (करीब 4200 रुपये) है।
नए वॉट्सऐप रेगुलेशन का उद्देश्य गलत सूचना के प्रसार और संभावित अशांति को रोकना है। इसका उद्देश्य देश के डेटा प्रोटेक्शन एक्ट के साथ तालमेल बिठाना भी है। एक्ट के अनुसार, पर्सनल इंफॉर्मेंशन वह जानकारी है जिसका उपयोग किसी व्यक्ति की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पहचान करने के लिए किया जा सकता है।