You are currently viewing ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश,तीन को किया गिरफ्तार

ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश,तीन को किया गिरफ्तार

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है। मामला छतरगढ़ थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पर 24 अक्टूबर को आईजीएनपी नहर के आरड़ी 600 पर एक अज्ञात महिला का शव नहर के किनारे झाडिय़ों में मिला। जेा कि चदर से लपेटी हुई थी। वहीं हाथ दुपट्टे से बंधे हुए थे। पुलिस ने इस मामले में हत्या के एंगल से जांच शुरू की। नजांच के दौश्रान पुलिस टीम ने टेक्नीकल तरीके से भी अज्ञात आरोपित की तलाश की। पुलिस ने मामले में संदिग्ध लगने वाले लोगों को चिन्हित किया। जिसके बाद तीन लोगों को डिटेन किया। जिनसे पुछताछ के बाद जगजीत सिंह उर्फ काला,कर्मजीत ङ्क्षसह,शेरसिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपित मृतका के ससुराल पक्ष के है।