पौधारोपण कर मनाया स्थापना दिवस,लिया संकल्प

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जन अधिकार सेना के स्थापना दिवस पर पौधारोपण किया गया। जन अधिकार सेना सामाजिक हिंदुत्ववादी संगठन के जनसेवक प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा द्वारा संगठन के साथियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। बाबा छोटूनाथ जी नगर में विभिन्न किस्म के पौधे लगाए गए। इस दौरान पर्यावरण के प्रति आमजन के कर्तव्यों का ज्ञान करवाया गया। इस दौरान संगठन के सभी सदस्यों ने पर्यावरण की रक्षा को लेकर संकल्प लिया। इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा,जिला सचिव मालचंद सारस्वत,तहसील सचिव पवन भार्गव,माडिया ग्राम अध्यक्ष रामदयाल बिश्नोई, पण्डित राधेश्याम शर्मा, कन्हैयालाल सारस्वत,जितेंद्र सारस्वत, रामसिंह ,भरत सिंह मोरखाणा,बस्तीराम बिश्नोई, रामप्रकाश, सुमित्रा देवी, सुनीता देवी,रूखमा देवी, गंगा देवी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!