राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों लॉरेंस गैंग द्वारा बाबा सिद्दकी की हत्या के बाद सलमान को धमकी भरा मैसेज किया गया था। यह मैसेज ट्रेफिक पुलिसकर्मियों के मोबाइल पर भेजा गया था। जिसमें भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का बताते हुए पांच करोड़ की डिमांड की थी अन्यथा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। जिस पर पुलिस टीमों ने जांच शुरू की। मुंबई की वरली पुलिस ने इसे झारखंड के जमशेदपुर से बुधवार को शेख मौसिन को अरेस्ट किया। आज इसे ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड से मुंबई लाया जाएगा। आरोपित जमशेदपुर में सब्जी का काम करता है। दरअसल मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उसी मोबाइल नंबर से एक माफी वाला मैसेज भी मिला। पुलिस ने झारखंड के उस नंबर का पता लगाया और आरोपी को पकडऩे के लिए एक टीम भेजी। जिसके बाद मौसिन को गिरफ्तार किया गया है।