लॉरेंस को मिला चुनाव लडऩे का ऑफर,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गैंगस्टर को लेकर खबरें जारी है। पहले सलमान खान की करीबी रही सोमी अली ने इंटरव्यु करने की बात कहीं तो अब लॉरेंस को चुनाव लडऩे का ऑफर मिला है। अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को एक राजनीतिक दल से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लडऩे का ऑफर मिला है। उत्तर भारतीय विकास सेना नाम की यह पार्टी भारतीय निर्वाचन आयोग और महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग में रजिस्टर्ड है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने लॉरेंस बिश्नोई को पत्र लिखकर महाराष्ट्र में चुनाव लडऩे का अनुरोध किया है।
सुनील शुक्ला के मुताबिक मुंबई में चुनाव लडऩे के लिए अब तक उत्तर भारतीय विकास सेना के 4 उम्मीदवारों का नाम फाइनल हो चुका है।लॉरेंस बिश्नोई की मंजूरी के साथ 50 और उम्मीदवारों की सूची जल्द ही घोषित की जाएगी। उन्होंने लॉरेंस को लिखे पत्र में कहा है, ‘हमें गर्व है कि आप पंजाब में जन्मे उत्तर भारतीय हैं और हम उत्तर भारतीय विकास सेना के नाम से एक राष्ट्रीय और महाराष्ट्र राज्य पंजीकृत एक राजनीतिक दल हैं, जो भारत में उत्तर भारतीयों के अधिकारों के लिए काम कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!