-बीकानेर रेंज की बड़ी कार्रवाई
-सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने दबिश देकर की कार्रवाई
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाकर अपराधियों की धरपकड़ की है। आईजी ओमप्रकाश पासवान के निर्देशन में यह कार्रवाई की गयी है। आईजी के निर्देशन में संभाग के चारों जिलों में कार्रवाई की है। 920 पुलिस अधिकारियों की 206 टीमों ने 831 स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने इस दौरान 362 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें 116 स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। 134 ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति भग कर लोगों को गिरफ्तार किया है।
25 आबकारी से जुड़े प्रकरण दर्ज किए गए। जिनमें 18 अपराधियों को गिरफ्ता किया है। पुलिस ने 145 लीटर देशी शराब,131 लीटर हथकड़ शराब,76 लीटर बीयर,16 अंग्रेजी शराब जब्त की है।
एनडीपीएस एक्ट के तीन प्रकरण दर्ज किए गए। जिनमें चार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास वसे 1 किलो अफीम व डोडा जब्त किया है। आम्र्स एक्ट के चार प्रकरण दर्ज किए गए। जिनमें चार आरोपियों के कब्जे से 5 अवैयध हथियार व चार मैगजीन भी जब्त की है।
पुलिस ने अभियान के तहत जुआ सट्टा खेल रहे 34 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अभियान के तहत पुलिस ने 5 हिस्ट्रीशीटर हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जघन्य अपराध में शामिल 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अन्य मामलों में भी कार्रवाई करते हुए 36 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।