बेटियों और पत्नी की मारपीट से परेशान पति पहुंचा एसपी के पास,मामला दर्ज

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यक्ति के साथ पत्नी और बेटियों द्वारा मारपीट करने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आज पीडि़त ने एसपी के सामने पेश होकर इसकी शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस सम्बंध में बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि परिवाद के आधार पर पति की रिपोर्ट पर दो बेटियों और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

बता दे कि इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले पति ने एसपी सागर को दिए परिवाद में अपनी बेटियों और पत्नी पर आरोप लगाएं हैं। परिवादी ने पुलिस को बताया- पत्नी और उसकी बेटियों ने घरेलू विवाद के चलते उस पर हमला किया। परिवादी का कहना है कि अपनी ड्यूटी करके घर गया तो वहां खाना नहीं बना हुआ था। इससे नाराज होकर पत्नी और 2 बेटियों ने जमकर पिटाई कर दी। लोहे की रॉड से पैरों पर बार-बार हमला किया गया। एक पैर पहले से टूटा हुआ था, उसी पर बार-बार हमला किया गया। उसे घर के आंगन में पटक कर लोहे की रॉड से पीटा गया। इससे उसके पैर और अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!