पुनरासर जाने वालों को मिलेगा लाभ,दूरी भी होगी कम

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विगत बजट में स्वीकृत श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर वाया समन्दसर सड़क को वित्तीय स्वीकृति जारी होंने पर क्षेत्रवासियों बेहद खुशी है। पूर्व अध्यक्ष डूंगर कॉलेज बीकानेर मांगीलाल गोदारा ने बताया की ये हमारी लंबित मांग थी विगत विधानसभा व लोकसभा चुनावों में जनप्रतिनिधियों को मांग पत्र सौंपा था। जिसमें एक यह प्रमुख मांग थी ये सड़क बनने से श्रीडूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय की गांव से दूरी आधी हो जायेगी जिससे किसानों के इंधन समय व की बचत होगी साथ आवागमन के लिये बेहद सुविधा होगी। इनके साथ ही मंडी से किसानों का सीधा जुड़ाव होगा। श्रीडूंगरगढ़ शहर से पूनरासर हनुमान जी धाम जाने वाले यात्रियों के लिए भी बहुत ही अच्छी सुविधा मिलेगी। इसके लिए ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!