राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। झारखंड में होने वाले चुनावों को लेकर भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम दल चुनावी रण में कूदने की तैयारियों में जुट गए है। जिसको लेकर भाजपा ने प्रभारियों और सह प्रभाारियों की घोषणा कर दी है। झारखंड में होने वाले चुनावों के लिए भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य देव किशन मारू को सह प्रभारी नियुक्त किया। ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। चुनाव में युवाओं की ज़्यादा से ज्यादा भागेदारी सुनिश्चय हो तथा नव मतदाताओं को सम्पूर्ण प्रदेश में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। बता दे कि मारू के बीकानेर के उपनगर गंगाशहर के रहने वाले है और आधा दर्जन प्रदेशों में चुनाव में पार्टी के काम कर चुके हैं। वर्तमान में मारू राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य है। इस सम्बंध में मारू ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेवारी दी है। उसे बखूबी निभाने का प्रयास करूगा।
