बाबा योगी सहित इन नेताओं की सुरक्षा से हटेंगे एनएसजी के कमांडो,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर।  केंद्र सरकार ने बुधवार को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड को वीआईपी सिक्योरिटी से हटाने का फैसला लिया है। इनकी जगह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान लेंगे। अगले महीने से आदेश लागू हो जाएगा।
पार्लियामेंट की सिक्योरिटी में लगे रिटायर्ड सीआरपीएफ जवानों को स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्हें वीआईपी सिक्योरिटी विंग में भेजा गया है। इसके लिए नई बटालियन बनाई गई है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ये जवान वीआईपी सुरक्षा में तैनात होंगे। देश में इस समय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 9 नेता ऐसे हैं, जिनकी सिक्योरिटी एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो करते हैं।
फिलहाल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती, केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह, जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, एनसी नेता फारूक अब्दुल्ला और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सुरक्षा में एनएसजी कमांडों तैनात हैं। अब इनके पास से ये कमांडो हट जाएंगे और सीआरपीएफ सिक्योरिटी विंग कमान संभालेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!