आईजी के निर्देशों पर बीकानेर पुलिस का एक्शन
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने एक्शन में कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की है। पुलिस ने जिलेभर में दबिश देकर 215 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें कई आदतन अपराधी भी थे। आईजी बीकानेर के निर्देशन में और एसपी कावेन्द्र ङ्क्षसह सागर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की है। पुलिस ने 385 पुलिस बल की 95 टीमों ने 498 स्थानों पर दबिश और चैकिंग की। जिसमेंं चार एनडीपीएस एक्ट,09 आबकारी एक्ट,71 स्थाई वारंटी,10 हिस्ट्रीशीटरों,1 इनामी सहित कुल 215 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। छतरगढ़ क्षेत्र में 5 हजार के इनामी छगनदास को गिरफ्तार किया है। वहीं नयाशहर पुलिस ने 8 बाइक के साथ चोर को गिरफ्तार किया है। इसी कड़ी में पुलिस टीमों ने 26 किलो अवैध डोडा,764 ग्राम गांजे के साथ चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने करीब 67 लीटर अवैध देशी शराब भी जब्त की है।
एक दिन में पकड़े गए 215 लोग,10 हिस्ट्रीशीटरों को किया गिरफ्तार,जब्त किया नशीला पदार्थ

Leave a Comment