राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मुकदमें वांछित चल रहे युवक को पुलिस ने देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नयाशहर पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने 5 सितम्बर की रात को करीब साढ़े आठ बजे नाथ जी धोरा क्षेत्र में निर्माणधीन हॉस्टल से कानाराम को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस टीम ने अवैध देशी कट्टा भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक पहले भी मुकदमें में वांछित है।






