सेना के सम्मान में यूथ कांग्रेस ने निकाली तिरंगा रैली


राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर।
 कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भंवर कूकना के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस द्वारा बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सादुल सिंह सर्किल से रवाना होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंची इस दौरान यूथ कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष भंवर कूकना ने कहा कि भारतीय वीर सेना पर हमें गर्व है।

कूकणा ने कहा की सेना से ऊपर कुछ भी नहीं है। हमारे लिए सेना सबसे ऊपर है। उनके सम्मान में उनके द्वारा तिरंगा यात्रा निकली है। वही कूकना ने कहा कि एक तरफ सेना के सम्मान की बात करती है और दूसरी और उनके विधायक व मंत्री विजय शाह का कर्नल सोफिया क़ुरैशी के ख़िलाफ़ बयान देते हुवे उन्हें पाकिस्तान की बहन कहना ये शर्मनाक है। इस दौरान सुनील डूडी, तोलाराम सियाग, रमेश भादू, लक्की खान जी घड़सीसर, संजय गोयल, अभिमन्यु जाखड़, सदाम हुसैन, रामनिवास सहारण, सत्तार कोहरी पार्षद मुमताज़ शेख महिला कांग्रेस अदनान भुट्टा हसरत कोहरी संजय भाटी नफीस कुलदीप सोढ़ा महबूब रंगरेज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!