राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खाना खाकर सोए युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के जयपुर-जोधपुर बाईपास कैमल फॉर्म के पास 1 फरवरी की है। इस सम्बंध में मृतक के मामा प्रहलाद रेगर ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका भांजा रोहित मोयल दोपहर में खाना खाकर सो गया था। रात को करीब 09 बजे के आसपास उसकी बहन उठाने के लिए गई तो शरीर में कोई हलचल नहीं दिखी। जिस पर तुरंत उसे पीबीएम अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
