इस क्षेत्र के बाजार में चला पीला पंजा और तोड़े अतिक्रमण,टीमों को देख मचा हड़कंप,देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर में आज अतिक्रमण के खिलाफ पीला पंजा एक बार फिर चला है। कोर्ट के आदेशों पर नगर निगम और बीडीए की टीमों ने कार्रवाई करते हुए दुकानों के आगे से अतिक्रमण को तोड़ा है। दो विभागों की टीमों ने रेलवे स्टेशन से गोगागेट तक यह अतिक्रमण तोड़े है। टीमों ने दुकानों के आगे बने रैंप,चौकियां, को हटाया है।

 

नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष के निर्देशन में और बीडीए सचिव कुलराज मीना की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेशों की पालना में यह कार्रवाई की जा रही है और आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

 

रेलवे स्टेशन से गंगाशहर रोड तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। इस दौरान भारी पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो। अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान अचानक पहुंचे जेसीबी को देख व्यापारियों में हड़कंच मच गया। कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में असमजंस की स्थिति बनी रहीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!