राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भट्टे पर काम के दौरान अचानक आग लग जाने से दो के झुलस जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला क्षेत्र के पांच केएलडी स्थित एक ईंट के भट्टे की है। जहां पर अचानक काम के दौरान आग लग गयी। आग लगने के कारण दो मजदूर झुलस गए। जिसके चलते एकबारगी अफरा तफरी मच गयी। इस आग में झुलसने से धमेन्द्र व राजेन्द्र झुलस गए। जिनमें धमेन्द्र के गंभीर झुलसने से पीबीएम अस्पताल रेफर किया है।





