HTML tutorial


]

करणी माता मंदिर में दर्शन करते समय महिला के गले से चैन हुई पार




राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। करणी माता मंदिर में दर्शन करने पहुंची महिला के गले से सोने की चैन पार कर ले जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में देशनोक पुलिस थाने में पुगल रोड़ पर रहने वाले कंचन पत्नी वासुदेव ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना करणी माता मंदिर देशनोक की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि वह करणी माता मंदिर में दर्शन के लिए गई हुई थी। मंदिर में दर्शन करते समय अज्ञात आरोपित उसके गले से सोने की चैन तोड़कर ले गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!