You are currently viewing बिन कपड़ों के मिला महिला का शव,मचा हड़कंप

बिन कपड़ों के मिला महिला का शव,मचा हड़कंप

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नग्न अवस्था में महिला का शव मिलने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद एकबारगी हड़कंप मच गया। मामला रणजीतपुरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पर 17 बीएसएम बरसलपुर नहर में अज्ञात महिला का शव मिला है। इस सम्बंध में हैड कांस्टेबल भूपेन्द्र ने मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि 13 दिसम्बर को बरसलपुर नहर में एक अज्ञात शव बहकर आया। जो कि देखने में महिला का सा है। प्रार्थी ने बताया कि शिनाख्त के लिए सीएचसी में रखवाया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रार्थी ने बताया कि महिला का शव पहचानने योग्न नही है और ना ही शरीर पर कपड़ा था। ऐसे में मानवीय सम्मान के चलते महिला का अंतिम संस्कार करवाया जाना है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।