राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रोंग साईड से आ रही बाइक द्वारा सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारने से एक महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र के मवाडिया माता मंदिर के सामने एनएच-11 पर 2 अप्रैल की शाम को साढ़े सात बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में वार्ड नंबर 1 मढ़ निवासी नारायणराम ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

परिवादी ने बताया कि वह अपनी मां के साथ बाइक पर जा रहा था। इस दोरान रास्ते में अचानक सामने रोंग साईड से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी माँ को गंभीर चोटें लग गयी और इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



