चिकित्सालय में कर्मचारी महिला की मौत,एक महीने जीवन के लिए किया संघर्ष

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आग से झुलसी महिला की एक माह बाद मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना सदर थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में रवि पुत्र सांवरलाल ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी चाची तारादेवी जो कि मंडल चिकित्सालय लालगढ़ में कर्मचारी थी। 31 अक्टूबर की शाम को दीपक जलाते समय अचानक कपड़ों में आग लग गयी। जिसके चलते वह बुरी तरीके से झुलस गयी। घायल अवस्था में पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां से जयपुर रैफर कर दिया गया। प्रार्थी ने बताया कि इलाज के दौरान 30 नवम्बर की सुबह उसकी चाची की मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!