Bikaner News
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सांप के काटने से महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां पर शांतीदेवी पत्नी गोपालराम 15 अप्रैल की सुबह खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान शांतीदेवी को सांप ने काट लिया। सूचना मिलते ही परिजन शांतिदेवी को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर इलाज के दौरान उसका निधन हो गया। इस सम्बंध में मृतका के बेटे भोमाराम ने मर्ग दर्ज करवायी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment