हाथ पकड़कर गिराया चारपाई से नीचे,महिला ने लगाए दुष्कर्म के प्रयास के आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी इस सम्बंध में महिला ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि इलाके के दो लोग उसे पिछले करीब 2 माह से नाजायज सम्बंध बनाने के लिए तंग परेशान कर रहे हैं।

 

26 जुलाई को रात्रि में करीब 12 बजे तीन लोग आए और दुष्कर्म करने के लिए हाथ पकड़कर उसे चारपाई से नीचे गिरा दिया व गले में पहना हुआ मंगलसूत्र तोड़ कर ले गए। हल्ला मचाने पर उसका पति नींद से जागा, तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस सिलसिले में दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!