


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज मंगलवार को 12वीं बोर्ड का सुबह 10 बजे रिजल्ट जारी किया गया। प्रदेश में पहली बार है जब मार्च महीने में सभी कक्षाओं के रिजल्ट जारी किया गया है। दसवीं के परिणामों में संभाग का टॉपर देने वाली विंग्स एकेड़मी के होनहारों का 12वीं में भी परिणाम शानदार रहा।


विंग्स इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कला व वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। कला वर्ग में प्रिया सुथार और सुशीला बिश्नोई ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया और साथ ही वाणिज्य वर्ग में महिमा पारीक ने 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कला व वाणिज्य वर्ग में 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए व कुल 46 में से 41 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
संस्था सचिव नरोत्तम स्वामी, संस्था प्रधानाध्यापिका ज्योति खत्री, संस्था व्यवस्थापक सोमेश्वर स्वामी, अशोक स्वामी और निर्मल स्वामी ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर साफा व माला पहनाकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। निदेशक नरोत्तम स्वामी ने बताया कि विधालय में कक्षा 11-12 की पढ़ाई के साथ साथ सीए, सीएस, क्लेट, सीयूईटी, एसएससी-10+2 की तैयारी कराई जाती हैं। मंच का संचालन महेश गौड़ ने किया।।