15 सालों में बीकानेर के वकीलों ने दिए 186 ज्ञापन लेकिन हाल वहीं,आखिर कब खत्म होगी मांग-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बार एसोसिएशन, बीकानेर की और से मंगलवार को बीकानेर संभाग में उच्च न्यायालय बैंच की स्थापना की मांग को लेकर 186वां ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति एवं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भेजा गया। बार एसोसिएशन बीकानेर के मीडिया सचिव अनिल सोनी एडवोकेट ने बताया कि बीकानेर में हाइकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग पिछले 15 वर्षों से चली आ रही है, उसी मांग को लेकर बार एसोसिएशन बीकानेर के सभापति कमलचंद सिपाणी व सचिव विजयपाल बिश्नोई के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।

 

सचिव विजयपाल विश्नोई ने बताया कि वर्ष 2009 में 125 दिन तक आन्दोलन भी बार एसोसिएशन, बीकानेर ने किया तत्पश्चात् प्रत्येक माह की 17 तारीख को उच्च न्यायालय की बैंच की स्थापना हेतु प्रोटेस्ट-डे के रूप में यह मांग जनहित में एवं सस्ता, सुलभ एवं त्वरित न्याय की अवधारणा कायम हेतु बार एसोसिएशन करती आ रही हैं।
लगातार 15 वर्षो में बीकानेर के वकीलों ने 186 ज्ञापन हाईकोर्ट की बैंच के लिए दे दिए है लेकिन आज भी मांग अधूरी है। ऐसे में सवाल है कि आखिर बीकानेर सहित आसपास के जिलों की हाईकोर्ट बैंच की मांग कब पुरी होगी।

 

ज्ञापन देने में बार अध्यक्ष विवेक शर्मा, बार कौंसिल सदस्य कुलदीप शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामरतन गोदारा, कोऑर्डिनेटर राजपाल सिंह राठौड़, हिम्मत सिंह जोधा, प्रशांत कच्छावा, मुमताज अली भाटी, ओम हर्ष, संदीप स्वामी, हेमाराम जाखड़, संजय रामावत, संजय बिश्नोई, हसन राठौड़, नवनीत नारायण व्यास, लक्ष्मण बिश्नोई, मुजफ्फर अली, सौम्या कौशिक, दीक्षा सारस्वत, नेहा शर्मा,ज्योति शेखावत, वर्धा यादव, तारा ओढ़ , निर्मला सोनी, नीतू जैन, प्रियंका सनाढ्य, ट्विंकल आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

वकीलों की ज्ञापन देने जाते समय एकबारगी पुलिस के साथ तकरार भी हुई। जिसके बाद मामले को शांत करवाया और सभी वकीलों की मौजूदगी में ज्ञापन दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!