Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अनजान व्यक्ति के भरोसे पर सूटकेस छोडऩे पर गहने चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में दिलीप ङ्क्षसह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना गंगानगर सर्किल पर 24 अप्रैल की सुबह की बतायी गयी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका मां के पास एक सूटकेस था। बस में जब वह सवार हुई तो उसके पास एक व्यक्ति था। इसी दौरान वह अपने बच्चे को कुछ सामान दिलाने गई। इस दौरान सूटकेस अज्ञात व्यक्ति के पास था। जब घर पर आकर संभाला तो सूटकेस में से जेवरात गायब मिले। प्रार्थी ने बताया कि उसकी मां बीकानेर से लूणकरणसर के लिए जिस बस में बैठी उसी दौरान उसके सूटकेस से गहने पार हो गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment