राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में अपना घर आश्रम रानी बाजार के राजुराम ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना गोविंदम ढ़ाबा उदयरामसर बाईपास पर 9 मई की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि ढ़ाबे पर अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 60-62 साल थी। जिसकी तबीयत खराब थी। जहां से उसे अपना घर आश्रम ले जाया गया। जहां पर पांच घंटे की देखभाल के बाद भी तबीयत सहीं नहीं हुई तो अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment