भाटी ने दिखाए तेवर तो प्रशासन से लेकर संगठन तक मची खलबली,जयपुर तक पहुंची रिपोर्ट!,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खेजड़ी के वृक्षों को सरंक्षित करने और कानून बनाने की मांग को लेकर आज विश्नोई महासभा के आव्हान पर बीकानेर बंद रहा। जिसमें सर्वसमाज के साथ विभिन्न संगठनों,जनप्रतिनिधियों ने अपना समर्थन दिया। खेजड़ी को सरंक्षित करने के लिए बीकानेर बंद को लेकर जब कोई भाजपा का नेता खुलकर बोलने तक को तैयार नहीं हो रहा था तो पूर्व मंत्री देवी ङ्क्षसह भाटी सामने आए। भाटी ने बीकानेर बंद को समर्थन देने का एलान कर दिया।

 

एलान करने के साथ ही चर्चाएं शुरू हो गई थी कि क्या भाटी बंद समर्थकों के साथ मैदान में उतरेंगे। इसको लेकर प्रशासन से लेकर भाजपा तक के सूत्र एक्टिव हुए और भाटी की एक्टिविटी पर नजर बनानी शुरू की। आज सुबह करीब 12 बजे के आसपास अचानक ही भाटी कलेक्ट्रेट पहुंच गए और अपने अंदाज में दिखे। भाटी कलेक्ट्रेट में ही कुर्सी लगाकर बैठ गए। इस दौरान भाटी तल्ख तेवर में नजर आए। भाटी ने प्रशासन और सरकार पर आज जमकर हमला किया। भाटी के मैदान में आते ही प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर आ गया।

 

वहीं दूसरी और भाजपा के गुप्तचर भी पल-पल की अपडेट लेने में जुट गए। मीडिया से बातचीत करते हुए भाटी ने खुलकर कहा कि सरकारें जब तक दंगा,फसाद नहीं होता है तब तक हमारी बातों को नहीं सुनती है। इस दौरान भाटी ने जमकर व्यवस्था के साथ-साथ सरकारों को घेरा। भाटी की बातों के वीडियो लगातार शेयर होने शुरू हुए।

 

रिपोर्ट तो यहां तक है कि भाजपा से जुड़े गुप्तचरों ने यह वीडियो प्रदेश की राजधानी में भी संगठन और सरकार के उच्च पदों पर आसीन नेताओं के पास पहुंचाए है। वहीं दूसरी और प्रशासन की और से भी पल-पल की अपडेट ली जाती रही। ऐसे में संकेत साफ है कि आने वाले दिनों में अगर गोचर,ओरण,खेजड़ी,प्रकृति को लेकर बड़ा जन अंादोलन होगा तो दंबगई के लिए पहचाने जाने वाले भाटी किस तरफ रहने वाले हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!