राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर।
मेष: आज व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को अचानक लाभ हो सकता है। कार्य क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य में सोच समझकर निर्णय ले। विरोधी आपकी उन्नति से जलेंगे। सामाजिक मान प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उच्च पद प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। सगे संबंधीयों इष्ट मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र की मुश्किलें कम होगी। खुदपर अधिक विश्वास रखें। नौकरी के क्षेत्र में संलग्न म व्यक्तियों को परिश्रम का फल प्राप्त होगा। आज वाहन, मकान, भूमि आदि संपत्ति खरीदने की योजना बनेगी।
वृषभ: आज आलस्य का त्याग करें। भूमि, भवन,वाहन आदि के क्रय विक्रय से संबंधित सावधानी आवश्यक रखें। इस संबंध में शीघ्रता में कोई बड़ा निर्णय न लें। माता-पिता के साथ मतभेद आदि होने के योग है। संतान पक्ष के साथ सहयोग एवं तालमेल बना रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी बरते। आपके शत्रु गुप्त रूप से षड्यंत्र आदि रच सकते है। ऋण लेने के प्रयास सफल होंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
मिथुन: कार्यक्षेत्र में व्यर्थ वाद विवाद से बचें।सहयोगियों से कहा सुनी हो सकती है। अपने व्यापार पर अधिक ध्यान दें। किसी व्यापारिक मित्र से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति का शुभ समाचार मिलेगा। कार्य क्षेत्र में योजना बद्ध रूप से कार्य का संचालन करना शुभ रहेगा। साझेदारी के रूप में व्यापार करने के योग बन सकते हैं। अपने ऊपर अधिक भरोसा रखें। आज आर्थिक मामलों में सकारात्मक सोच से कोई अच्छा निर्णय लेना हितकर रहेगा। नवीन संपत्ति के क्रय विक्रय के संबंध में योजना बन सकती है। व्यापार में आमदनी अच्छी होगी।
कर्क: आज भूमि, भवन,वाहन आदि संबंध में आने वाली बाधाएं कम होगी। आप अपने पराक्रम से नया कुछ कर दिखाएंगे। परंतु प्रारंभ में संघर्ष कुछ अधिक करना पड़ेगा। धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होगा। अधिक लोभ लालच वाली स्थिति से बचें। कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से प्रभाव बढ़ेगा। व्यापारिक क्षेत्र में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी।
सिंह:आज नौकरी में उच्च अधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी। व्यापार में नए मित्र लाभकारी सिद्ध होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। राजनीतिक में आपकी रणनीतिक योजना लाभकारी सिद्ध होगी। विरोधी पक्ष चारों खाने चित हो जाएगा। आर्थिक कार्य क्षेत्र में पहले से चली आ रही समस्या कम होगी।
कन्या: राजनीति में कोई दूसरा व्यक्ति दगा कर सकता है। अत: विशेष सावधानी बरते. कार्य क्षेत्र में उन्नति लाभ के योग बनेंगे। लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा के योग बनेंगे। मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। नौकरी में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। सत्ता शासन से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार में संलग्न व्यक्ति अपनी समस्याओं के प्रति अधिक जागरूक रहें। उद्योग अथवा व्यापार शुरू करने की योजना पर सोच विचार कर आगे कदम उठाएं।
तुला: नौकरी में उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति का शुभ समाचार मिलेगा। कारागार में बंद लोग कारागार से मुक्त हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे। अपार जन समर्थन मिलने से आपके राजनीतिक प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आने वाली परेशानियों में कुछ कमी आएगी। पहले से रुके हुए कार्य बनने के संकेत प्राप्त होंगे। अपनी कमजोरी को सुधारने का प्रयास करें। समस्याओं को अधिक न बनने दें। उनके शीघ्र समाधान करने की कोशिश करें।
वृश्चिक: आज राजनीति में नए सहयोगी बनेंगे। आपका पद एवं कद बढ़ सकता है. नौकरी में अपने कार्य के साथ आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को नौकर चाकर का सुख प्राप्त होगा। कला, विज्ञान, खेल, पत्रकारिता, लेखन, कवि आदि के कार्य में संलग्न लोगों को विशेष सम्मान अथवा सफलता मिल सकती है। तालमेल न बिगडऩे दे। आपको अपनी योग्यता तथा ईमानदारी का फल प्राप्त हो सकता है.। कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आने से आपका कोई पुराना विवाद समाप्त हो जाएगा। आज आमदनी से अधिक खर्च होगा।
धनु्र: आज आपकी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी। सरकार क्षेत्र में पहले से चली आ रही समस्या सुलझेगी। उन्नति लाभ प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। व्यापार के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को योजनारूप से निर्णय लेने से लाभ होने की संभावना रहेगी। कृषि कार्यों में संलग्न लोगों को परिजनों और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। मजदूर वर्ग को रोजगार के साथ सम्मान प्राप्त होगा। कोई अधूरा कार्य पूरे होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। व्यापारिक क्षेत्र में आ रही बाधा किसी वरिष्ठ परिजन के सहयोग से दूर होगी।
मकर: आज राजनीतिक क्षेत्र में आपके प्रतिनिधि षड्यंत्र रचकर आपको परेशान कर सकते हैं। आपका बना बनाया कार्य बिगाड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में अचानक परेशानियां बढ़ सकती है। अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें। व्यर्थ क्रोध करने से बचे. कार्य की जिम्मेदारी तनाव का कारण बन सकती है। अपनी समस्याओं का स्वयं समाधान करें। दूसरों के भरोसे न छोड़े। आज व्यापारिक क्षेत्र में कोई विश्वासपात्र व्यक्ति धोखा कर सकता है।
कुंभ: नौकरी में स्थान परिवर्तन के संकेत प्राप्त होगे। आपको महत्वपूर्ण पद से हटाया जा सकता है। जिससे आपके प्रभाव में कमी आ सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। अपार जन समर्थन मिलने से आपके राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य पूर्वक कार्य को करते रहें। कोर्ट कचहरी के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है। सोच समझ कार्यों में सफलता प्राप्ति के संकेत मिलेंगे। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने की संभावना है।
मीन: आज राजनीतिक क्षेत्र में मित्र एवं परिजनों का मित्र एवं परिजनों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। जिससे आपकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी। कार्य क्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभ होगा। पशुओं के क्रय विक्रय,वाहन उद्योग, भवन निर्माण संबंधित सामग्री के व्यापार को करने वाले आदि लोगों को विशेष सफलता प्राप्त होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में आ रही बड़ी बाधा किसी प्रशासनिक अधिकारी के सहयोग से दूर होगी। आज धन संबंधी समस्या का समाधान होगा।