राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। छत से गिरने के चलते मजदूर की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पूगल पुलिस थाना क्षेत्र में 8 अप्रैल की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे 9 एमडी सतराना निवासी मुकेश कुमार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता हुकमाराम लगभग चार-पांच दिन पहले अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मजदूरी करने के लिए गए हुए थे।

परिवादी ने बताया कि तरसेम सिंह ठेकेदार के पास चिनाई का काम करने के लिए गए हुए थे। 8 अप्रैल को उसे सूचना मिली कि खाना खाकर सोने के बाद रात करीब तीन बजे के आसपास कुछ गिरने की आवाज आई। जब पास में जाकर देखा तो उसके पिता हुकमाराम छत से गिर गए थे। जहां पर उसके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



