


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गुरूवार रात को आई तेज आंधी के बाद शुक्रवार अलसुबह से ही बीकानेर में बादलों का डेरा है। हवा में ठंडक महसूस की जा रही है जिसके चलते हल्की गुलाबी सर्दी सा अहसास भी हुआ। वहीं बीती रात को आई आंधी ने अचानक मौसम में परिवर्तन कर दिया। लगातार बदल रहे मौसम के कारण खंासी,जुकाम और बुखार भी लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इसी शुक्रवार को भी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है ।


अप्रैल का पहला सिस्टम गुरुवार से एक्टिव हो गया। इसके असर से श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर के एरिया में मौसम बदला। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के कई हिस्सों में तूफानी बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओले गिरे।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया- इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर 3 अप्रैल को देखने को मिलेगा। 3 अप्रैल को कुल 8 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी सभी जिलों में येलो अलर्ट है। 4 अप्रैल के बाद ये कमजोर पड़ेगा।
आज शुक्रवार को सीकर, झुझुनूं, चुरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकनेर, जोधपुर, जैसलमेर में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गयी है। वहीं डूंगरपुर,बंासवाड़ा को छोड़कर शेष जिल ों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।