Weather Update राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में बीती रात को बर्फीली हवाओं ने हर किसी को झकझोर दिया। रात करीब 11 बजे ही बर्फीली हवाएं शुरू हो गयी। सर्दी के कपड़े पहनने के बाद भी हवाएं कपड़ों को चीरती हुई नजर आयी। वहीं अलसुबह बीकानेर जिले में ठिठुरन बढ़ी और कोहरे की चादर सी दिखी। जयपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर, नागौर सहित तमाम जिलों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई शहरों में तो हाईवे पर सुबह नौ बजे तक हेडलाइट जलाकर गाडिय़ां निकलीं।


उधर, हिल स्टेशन माउंट आबू (सिरोही) में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य पर दर्ज हुआ। राजस्थान के 7 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया है। दिन में भी गलन वाली ठंड पड़ रही है।
मौसम केंद्र के अनुसार आठ शहरों में रात का पारा पांच डिग्री से कम दर्ज किया गया। सबसे कम रात का पारा फतेहपुर में 1.1 डिग्री दर्ज किया गया। वनस्थली में 4, सीकर , माउंट आबू में 2.8, चूरू और सिरोही में 4.4, लूणकरणसर में 2.8 और पाल में 4.4 डिग्री रात का पारा दर्ज किया गया।
अलवर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, टोंक, चूरू में तीन दिन शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा शेष भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में आगामी सात दिन तक रात के तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट होगी।



