कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज,बारिश फिर शुरू,जाने कैसा रहेगा कल का मौसम,पढ़ें खबर-कल का मौसम

कल का मौसम राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। देश के कई हिस्सों में बारिश फिर से शुरू हो गया है। जो कि आफत बनकर बरस रही है। किसानों की फसलें कई इलाकों में इस बेमौसम बारिश से बर्बाद हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब में मौसम बिगड़ सकता है।

 

राजधानी दिल्ली में 6 अक्टूबर को मौसम सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश में भी मौसम बिगडऩे के आसार हैं। मौसम विभाग ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर और अलीगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बिहार में 6 अक्टूबर को मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

 

राजस्थान में 6 अक्टूबर को मौसम विभाग ने बीकानेर, श्रीगंगानगर, चुरू, हनुमानगढ़, नागौर और जोधपुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
मध्य प्रदेश में भी मौसम विभाग ने अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!