You are currently viewing जलदाय विभाग के कर्मचारी की पानी में डूबने से मौत-Bikaner News

जलदाय विभाग के कर्मचारी की पानी में डूबने से मौत-Bikaner News

Bikaner News  राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जलदाय विभाग के कर्मचारी की पानी में डूबने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पूगल थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर बुधवार शाम को विभाग का कर्मचारी दिनेश सिंह डिग्गी में पानी की सफाई के लिए उतरा। इसी दौरान पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी। एएसआई शंभु ङ्क्षसह ने बताया कि दिनेश ङ्क्षसह पानी की डिग्गी में साफ सफाई के लिए उतरा था। इसी दौरान दिनेश ङ्क्षसह पानी में गिर गया और डूबने से मौत हो गयी। घटना की सूचना पर जलदाय विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। शंभु ङ्क्षसह ने बताया कि इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार ने रिपोर्ट दी है।