देर रात को सोनगिरी कुँआ क्षेत्र में विवाद,तनाव के बीच पहुँचे व्यास

Screenshot

राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर।
देर रात को सोनगिरी कुँआ क्षेत्र में विवाद हो जाने की खबर सामने आई है। घटना नयाशहर थाना इलाक़े की है। जहां पर सोनगिरी कुँआ क्षेत्र में तनाव का माहोल बन गया। जानकारी के अनुसार रोड़ पर कुछ युवक अपने एक साथी का जन्मदिन बीच सड़क पर मनाने के लिए एकत्र हुए। इस दौरान ये युवक आने जाने वाले राहगीरों से बद्तमीजी कर रहे थे। जानकारी मिली है कि इन शरारती युवकों ने अनेक लोगों के साथ बदसलुकी की है। जानकारी मिलने के बाद भाजयुमो के शहर अध्यक्ष वेद व्यास मौके पर आए और धरना लगा दिया। पुलिस भी मौके पर आई और समझाईश की। घटना की सूचना मिलते ही वीएचपी से जुड़े पदाधिकारी भी मौके पर पहुँचे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!