Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नोखा के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई के बीकानेर आगमन पर शहर में उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। बीकानेर शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में दीनदयाल सर्किल पर उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, मिठाइयाँ बाँटकर और बीकानेर का एक ही लाल बिहारी लाल, बिहारी लाल के नारों से पूरे क्षेत्र को गूंजायमान कर दिया।


मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस स्वागत कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, मोहन सुराणा, देवकिशन मारु जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, मोतीलाल हर्ष, दीपक पारीक, सरिता नाहटा, तरुण स्वामी, सुनीता हटीला, झमकू देवी, चंद्रप्रकाश गहलोत, संतोष महाराज, श्याम चौधरी, आशा आचार्य, सुषमा बिस्सा, आरती आचार्य, भारती अरोड़ा, शिखरचंद डागा, मनीष बाफना, रघुवीर कुमावत, रामकुमार व्यास, गोपाल अग्रवाल, गजेन्द्र सिंह भाटी, चंद्रशेखर शर्मा, इंद्र राव, मुकेश बन, हरीश भोजक, प्रेम गहलोत, देवस्वरूप सिंह, विशाल गोलछा, मुकेश सैनी, राजश्री कच्छावा, ताराचंद गहलोत, अनूप गहलोत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रास्ते भर हुआ जगह-जगह दिव्य स्वागत
प्रदेश उपाध्यक्ष विश्नोई के बीकानेर प्रवेश से पूर्व ही विभिन्न स्थानों पर उनका अलग-अलग स्थानों पर भव्य अभिनंदन किया गया गुसांईसर सर कान्हा रिसॉर्ट चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ. असवाल के नेतृत्व में,नौरंगदेसर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजाराम सिंगड़ के नेतृत्व में, करणी रिसॉर्ट, रायसर युवा मोर्चा विनायक पारीक के नेतृत्व में, बीकानेर बाईपास जस्सूसर मंडल व किसान मोर्चा अध्यक्ष दिनेश चौहान एवं चंद्रमोहन जोशी के नेतृत्व में,
मन्नत गार्डन बाईपास लालगढ़ मंडल अध्यक्ष धर्मपाल डूडी के नेतृत्व में,
तिलक नगर, सोफिया स्कूल के आगे शिवबाड़ी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आबड़सर के नेतृत्व में, करणी भोजनालय, नौरंगदेसर के आगे मुक्ताप्रसाद मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।
हर स्थल पर पुष्प वर्षा, माल्यार्पण, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता का अभिनंदन किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई ने कहा कि बीकानेर के कार्यकर्ताओं ने जो अपार स्नेह और सम्मान दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं। यह प्रेम मुझे संगठन के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की नई ऊर्जा देता है।
शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा बिहारीलाल विश्नोई के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से पूरे राजस्थान भाजपा संगठन को मजबूती मिली है। उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा। विश्नोई के इस प्रथम बीकानेर प्रवास पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।



