बीकानेर से चलने वाली वंदे भारत को लेकर आई ये खबर,वो सब जो आप जानना चाहते हैं,पढ़ें खबर-Vande Bhart Train 

Vande Bhart Train राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 25 सितंबर से बीकानेर से दिल्ली के लिए वंदे भारत शुरू होने जा रही है। इस ट्रेन के लिए आज से बुकिंग शुरू हो गयी है। जिसमें अलग-अलग तरीके की सीटें भी उपलब्ध होगी।
इस बुकिंग में सामान्य कार चेयर के लिए 1125 रुपए देने पड़ रहे हैं, जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर के लिए 2140 रुपए का भुगतान करना पड़ रहा है। फिलहाल भारी संख्या में सीट उपलब्ध है। सुबह पांच बजकर चालीस मिनट पर बीकानेर से रवाना होकर ये ट्रेन दोपहर 11.55 बजे दिल्ली केंट स्टेशन पर पहुंचेगी।
कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब एक बजे वर्चुअली करेंगे, जिसके लिए बीकानेर रेलवे स्टेशन पर भी कार्यक्रम होगा।

 

बीकानेर से दिल्ली कैंट के लिए इस ट्रेन में सामान्य कार चेयर की चार सौ सीट्स उपलब्ध है, वहीं एक्जीक्यूटिव चेयर की संख्या महज 40 है। प्रीमियम ट्रेन होने के कारण किराया अधिक है और एक्जीक्यूटिव चेयर पर सामान्य से दो गुना ज्यादा किराया है।
बीकानेर से यह ट्रेन केसरिया की बजाय सफेद रंग में दौड़ेगी। बीकानेर की केसरिया वंदेभारत को अब जोधपुर भेज दिया गया, जबकि जोधपुर से सफेद रैक बीकानेर भेजी गई है। पूर्व में बीकानेर में केसरिया रेक आई थी लेकिन रेल मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद इसे बदल दिया गया है।
बीकानेर से जाने वाले यात्रियों के लिए कार चेयर पर 1125 तो एक्जीक्यूटिव चेयर के लिए 2140 किराया होगा।
वहीं श्रीडूंगरगढ़ के लिए कार चेयर के लिए 1020 वहीं एक्जीक्यूटिव चेयर के लिए 1925 रूपए होगा।
बीकानेर में रैक बदलने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं दिल्ली कैंट उतारने को लेकर भी लोगों में चर्चाएं है कि दिल्ली कैंट से सराय रोहिला पहुंचने में एक घंटे तक का समय लग सकता है। ऐसे में जाने वाले यात्रियों का समय का फायदा कैसे होगा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!