वैभव इंग्लिश स्कूल ने फिर परिणामों से बजाया बीकानेर में डंका

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान बोर्ड 12वीं के घोषित नतीजों में रानी बाज़ार स्थित वैभव इंग्लिश शिक्षण संस्थान द्बारा संचालित वैभव क्लासेज ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। संस्थान की छात्रा सानिया ने 95.60 प्रतिशत, प्रिया सोनी ने 95.20 प्रतिशत कला वर्ग में जिला मेरिट में अपना स्थान अर्जित करते हुए संस्थान और बीकानेर दोनों का नाम रोशन किया।

संस्थान के अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन परिणाम दिए—कोमल तंवर 92.60 प्रतिशत ( वाणिज्य वर्ग) ,प्रीति जोइया 90.80 प्रतिशत(वाणिज्य वर्ग )अनिता मीना 90.60 प्रतिशत (कला वर्ग)अंक हासिल किए। सानिया एवं प्रिया सोनी ने अपनी सफलता का श्रेय वैभव क्लासेज की अनुभवी फैकल्टी, मार्गदर्शन और नियमित टेस्ट सीरीज़ को दिया।

संस्थान के निर्देशक कमल सोलंकी ने कहा कि वैभव इंग्लिश संस्थान कई वर्षों से बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ विद्यार्थियों को आरएएस और आईएएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करवा रहा है और निरंतर अच्छे परिणाम दे रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान से गत वर्ष कला वर्ग का छात्र शिवरतन विश्नोई आरएएस ( प्रशासनिक अधिकारी) के रूप में चयनित हुआ हे । बोर्ड प्लस प्रतियोगी परीक्षाओं के इंटीग्रेटेड प्रोग्राम्स चला रहा है, जिससे विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर संपूर्ण तैयारी का लाभ मिल रहा है।
संस्थान में नर्सरी से 10वीं तक के नए सत्र के एडमिशन भी प्रारंभ हो चुके हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में वैभव इंग्लिश स्कूल निरंतर अग्रसर है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!