राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। मजदूरी के पैसे नहीं देने और मुकदमा दर्ज करवाने से परेशान व्यक्ति द्वारा फाँसी लगाने का मामला सामने आया है । इस संबंध में नोखा पुलिस थाने में दावा निवासी कालू सिंह पुत्र रतन सिंह ने सीताराम,गणेशाराम और रामसिंह के खिलाफ आरोप लगते हुए मामला दर्ज करवाया है। घटना रोही दावा में 23 दिसंबर की है। प्रार्थी ने बताया कि उसके पिता को मजदूरी के पैसे नहीं देने और मुकदमा दर्ज करवाने के कारण उसके पिता परेशान थे। परिवादी ने बताया इसी के चलते उसके पिता ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!