राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शराब के ठेके पर तोडफ़ोड़ करने और सीसीटीवी कैमरे तोडऩे का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में जोधासर निवासी धमेन्द्र ङ्क्षसह ने राजु व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना देसलसर में 5 अप्रैल रात को है।

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने शराब के ठेके में अन्य लोगों के साथ मिलकर तोडफ़ोड़ की। जिसके बाद आरोपित ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और एलानियां धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



