
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आज दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान किया गया। इस सम्बंध में पुनीत ढ़ाल ने बताया कि पार्टी के लिए दिल्ली विधानसभा में कार्यकर्ताओं ने जमकर मेहनत की। जिसका परिणाम है कि वर्षो बाद भाजपा की दिल्ली में सरकार बनने जा रही है।



इस अवसर पर अर्जुन राम ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दिल्ली जीत की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और दिल्ली कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत की सराहना की। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश राजोरिया, राष्ट्रीय महासचिव पुनीत ढाल, कनाट पैलेस अध्यक्ष गौरव पांडे, विमल, अशोक, प्रदेश सह संयोजक मीडिया एवं आईटी अनुसूचित मोर्चा आशीष चौधरी, रमजान बागवान और अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

