बेकाबू गाय ने पिता-पुत्री सहित तीन पर किया हमला-Bikaner News 

Bikaner News 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बेकाबू गाय द्वारा तीन लोगों पर हमला कर देने की खबर सामने आयी है। घटना शनिवार को धोबीधोरा क्षेत्र की है। जहां पर एक पालतू गाय ने सड़क पर जा रहे पिता-पुत्री और एक युवक पर हमला कर दिया। घायल होने वालों में शुचि भारद्वाज, उनके पिता हरिकिशन शर्मा और एक अन्य युवक विजेंद्र शामिल हैं। तीनों को हाथ, पैर, सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि गाय इतने आक्रोश में थी कि पीडि़तों को घसीटती रही।
काफी प्रयासों के बाद लोग पानी और लाठियों की मदद से गाय को वहां से हटा पाए। स्थानीय निवासी विनोद कुमार पांडे ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। हाल ही में इसी क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बच्ची को आवारा कुत्ते ने नोच डाला, जिसके शरीर पर 20 टांके लगाने पड़े थे। नगर निगम का गैरजिम्मेदाराना रवैया शहर में सैकड़ों की संख्या में अनधिकृत बाड़े संचालित हो रहे हैं। गायों, बैलों और कुत्तों को खुला छोड़ दिया जाता है, जिससे आमजन असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!